फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Abhinav Arora mother Jyoti Arora said to received threats from Lawrence Bishnoi gang

UP: 'तुम्हारे बच्चे को मार देंगे...', अभिनव अरोड़ा की मां दावा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बेटे को मिली है धमकी

Tue, 29 Oct 2024 08:19 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 29 Oct 2024 08:19 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर मशहूर और बाल संत के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनव अरोड़ा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। मां ज्योति अरोड़ा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से मिली धमकी की जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से अभिनव अरोड़ा को मारने की धमकी दी है।

विज्ञापन
Abhinav Arora mother Jyoti Arora said to received threats from Lawrence Bishnoi gang
अभिनव अरोड़ा की मां दावा - फोटो : एएनआई

विस्तार

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और बिहार के सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने के बाद अब चर्चा में सोशल मीडिया पर चर्चित अभिनव अरोड़ा का नाम आ गया है। अभिनव अरोड़ा के परिवार ने दावा किया है कि उसे सोमवार को लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जान से मारने की धमकी मिली है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अभिनव की मां ज्योति अरोड़ा ने कहा कि अभिनव ने भक्ति के अलावा कुछ भी ऐसा नहीं किया है। जिसकी वजह से उसे इतना कुछ सहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए हमारे सामाजिक उत्थान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभिनव ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है जिसकी वजह से हमें धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने कहा कि अभिनव ने भक्ति के अलावा कुछ भी ऐसा नहीं किया है। हमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एक कॉल मैसेज मिला है। जिसमें हमें धमकी दी जा रही थी कि अभिनव को मार दिया जाएगा। कल रात हमें एक कॉल आया जिसे मैंने मिस कर दिया। हमें आज उसी नंबर से एक मैसेज मिला है। जिसमें कहा गया कि वे अभिनव को मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अभिनव अरोड़ा दिल्ली के एक आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर हैं, जिनका दावा है कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा तब शुरू हुई जब वे सिर्फ तीन साल के थे। स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा अभिनव को डांटते हुए दिखाए गए एक वायरल वीडियो के खिलाफ प्रतिक्रिया देते हुए उनकी मां ने कहा कि बड़ों की डांट भी आशीर्वाद के बराबर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed