फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Abducted Girl from Tajganj Rescued in Delhi To Be Reunited with Family in Agra

UP: शाहजहां गार्डन से अगवा बच्ची दिल्ली से बरामद, आगरा पुलिस की 10 टीम लगीं...तब मिली सफलता

Thu, 16 Oct 2025 12:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 12:10 PM IST
सार

ताजगंज इलाके से अगवा बच्ची को दिल्ली से बरामद किया गया है। उसे जल्द ही आगरा लाया जाएगा।

विज्ञापन
Abducted Girl from Tajganj Rescued in Delhi To Be Reunited with Family in Agra
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के पुरानी मंडी से अगवा 4 साल की बालिका को 18 घंटे में पुलिस ने दिल्ली से खोज निकाला। बच्ची को निसंतान दंपती को बेचने के लिए औरंगाबाद का शोएब उठाकर ले गया था। उसके तार बच्चा चोर गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। उसे बृहस्पतिवार देर रात आगरा लाया जा रहा था। उससे गिरोह के बारे में जानकारी ली जाएगी। यह पता किया जाएगा कि उसने किससे और कितने रुपये में बच्ची का साैदा किया था। बेटी के मिलने से परिजन के साथ ही अन्य लोगों में खुशी है।
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र के रेस्तरां कर्मचारी के पिता लकवाग्रस्त हैं। वह रोजाना शाहजहां गार्डन में घूमने के लिए जाते हैं। बुधवार को 4 साल की पाैत्री भी गई थी। दोपहर में दादा पानी पी रहे थे। तभी बालिका खेलते हुए गार्डन से बाहर आ गई थी। इसके बाद पुरानी मंडी पर पहुंची थी। तभी उसे एक युवक ले गया था। उसके दूसरे समुदाय का होने के कारण विहिप और भाजपा नेता थाने पहुंचे थे। थाने का घेराव कर लिया था। पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में लगी थीं। सीसीटीवी कैमरों से सुराग मिला था। परिजन ने सीसीटीवी खोजे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की पहचान के लिए डाले थे।
विज्ञापन


मामले में एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद के नेतृत्व में टीमें बनाई गईं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार भी खुद विशेष टीमों के साथ लग गए। पुलिस को पता चला कि युवक बच्ची को एक ऑटो से कैंट स्टेशन लेकर गया। इसके बाद धाैलपुर की ट्रेन में बैठा था। पुलिस ने धाैलपुर और अन्य जिलों की पुलिस और जीआरपी से भी संपर्क किया। टीम भी इन जिलों के लिए रवाना हो गईं। धाैलपुर में टीम को पता चला कि आरोपी दूसरी ट्रेन से दिल्ली की तरफ गया है। बाद में दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया। दो टीम वहां के लिए रवाना भी कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सीसीटीवी फुटेज और फोटो से की तलाश
पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज और बच्ची के फोटो से तलाश की। दिल्ली पुलिस भी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस सर्विलांस से भी खोजबीन में लगी थी। सोशल मीडिया पर भी फोटो डाला गया था। इससे पुलिस के पास गोपनीय सूचना आई। बताया गया कि बच्ची को एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में देखा है। घर में महिला उसे खिला रही है। इस पर पुलिस लोकेशन के आधार पर घर तक पहुंची। यहां पर बच्ची मिल गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। उसने बताया कि औरंगाबाद, महाराष्ट्र निवासी शोएब बच्ची देकर गया है। उनसे कहा था कि उसके भाई के कोई बच्चा नहीं है। यह बच्ची उसके भाई की है। शोएब उसे लेकर आया था। पुलिस ने उसके बारे में जानकारी ली। वह क्षेत्र में ही एक घर में अपने दोस्त के साथ मिल गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आगरा लाकर पूछताछ होगी।

रातभर रोती रही मां, सुबह आई खुशी
पिता ने बताया कि बिटिया का जब से अपहरण हुआ, किसी परिजन ने खाना नहीं खाया। लग रहा था कि वो नहीं मिल पाएगी। मगर पुलिस तत्काल कार्रवाई की। रातभर मां रोती रही थी। घर के मंदिर में यही प्रार्थना कर रहे थे कि किसी तरह बेटी वापस आ जाए। आधी रात तक थाने में ही रहने के बाद घर वापस आए थे। मगर घर में सो नहीं सके। सुबह नाै बजे फिर से बेटी के बारे में जानकारी करने थाने पहुंच गए। आधे घंटे बाद पुलिस ने बताया कि बेटी मिल गई है। यह सुनकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मां की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि बेटी बस अब उनकी गोद में आ जाए। उसे फिर कभी अकेले नहीं जाने देंगी। रात तक परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे थे। भाजपा नेता प्रदीप राठाैर ने बताया कि बच्ची के अपहरण के बाद पुलिस के साथ लोग भी अपने स्तर से तलाश में लगे थे। जैसे ही पता चला कि बेटी मिल गई, सभी में खुशी है। इसके लिए पुलिस को भी धन्यवाद दिया।

 

बच्चा चुराने वाले गिरोह से जुड़े हो सकते हैं शोएब के तार
पुलिस को आशंका है कि शोएब के तार बच्चा चुराने वाले गिरोह से जुड़े हैं। पुलिस ने उसके मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। काल डिटेल भी देखी जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में है। आगरा कैसे आया था। पूछताछ में इतना ही बताया कि वह दिल्ली जा रहा था। आगरा में उतर गया। ताजमहल देखने आ गया। उसे बच्ची मिल गई। उसे साथ ले आया। पुलिस को सुराग मिले हैं कि उसने किसी से ठेका ले रहा था। उसके संपर्क में था। जिस महिला के घर से बच्ची को बरामद किया, वहां से लेकर जाता। उधर, आगरा में पहले भी बच्चा चोर गिरोह सक्रिय रह चुका है। बच्चों को हाॅस्पिटल और घर से चुराया जा चुका है।

ताजगंज क्षेत्र से अगवा बच्ची को दिल्ली से बरामद किया गया है। एक आरोपी को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है। अपहरण के पीछे और कितने लोग हैं, इसके बारे में टीम पता कर रही हैं। -दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed