फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aata ahakki blast five injured

Agra News: आटा पीसने के दौरान फटी चक्की, पांच लोग घायल

Sat, 24 Dec 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
aata ahakki blast five injured
24एमएनपी-15-बिछवां क्षेत्र में ट्रैक्टर आटा चक्की फटने से घायल जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : MAINPURI
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव देवगंज में शनिवार की सुबह आटा पीसने के दौरान ट्रैक्टर चक्की तेज धमाके साथ फट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। इस बीच घायलों को आननफानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवगंज निवासी हरीश चंद्र ट्रैक्टर से आटा चक्की चला कर गांव-गांव जाकर आटा पीसने का काम करते हैं। शनिवार की सुबह वह गांव में ही कुछ लोगों का आटा पीस रहे थे। आसपास आटा पीसने आए पुरुष और महिलाएं खड़ी हुईं थीं। तभी अचानक तेज धमाके आवाज हुई और चक्की फट गई। चक्की के टूटे हुए पाट व लोहे के कई टुकड़े काफी दूर तक गए। हादसे में चक्की चला रहे हरीश चंद्र के अलावा पास खड़े नीरज, गजराज, हीरा देवी और दुर्गा देवी घायल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। काफी देर तक तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया। वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच ग्रामीणों ने घायल हुए लोगों को आननफानन जिला अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed