फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   aap ready for women's safety

मुसीबत में महिलाओं की मदद के लिए एप तैयार, ऐसे करेगा हेल्प

Wed, 20 Jun 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 20 Jun 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
aap ready for women's safety
MOBILE APP
आगरा में आरबीएस इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा के लिए निर्भया एप बनाया है। 
विज्ञापन


एप की मदद से महिलाओं के साथ हो रही अभद्रता, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। यह प्रोजेक्ट एंड्राइड मोबाइल अप्लीकेशन पर आधारित है। 

जो जीपीएस के माध्यम से रूट डिवाइस को ढूंढकर उपयोगकर्ता की सहायता करता है। मोबाइल फोन को निर्धारित तरीके से हिलाने पर एप खुद एक्टिव हो जाता है। जीपीएस लोकेशन की खोज करता है। 
विज्ञापन

aap ready for women's safety
malware app android
बेस ट्रांस रिसीवर स्टेशन के माध्यम से मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजता है। उपयोगकर्ता की लोकेशन एप में डाले गए किसी भी तीन मोबाइल नंबर पर मैसेज के रूप में पहुंचता है। 

मैसेज प्राप्त करने वाले उस उपयोगकर्ता के पास पहुंच सकते हैं। यदि उपयोगकर्ता किसी परेशानी में है तो उसे बचा भी सकते हैं। एप सुमित गुप्ता, दीपाली बंसल, विपुल उपाध्याय, विवेक सिंह सिसौदिया ने तैयार किया है। 

प्रोजेक्ट को गाइड सौम्या त्रिपाठी ने किया। छात्रों का कहना है कि एप के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोका जा सकता है। 

संस्थान के निदेशक डॉ. अखंड प्रताप सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने निर्भया एप तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed