{"_id":"5904e5514f1c1bb760c0be63","slug":"aandhi-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बनी आफत, वृद्ध की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बनी आफत, वृद्ध की मौत, पांच घायल
आंधी बनी आफत, वृद्ध की मौत, पांच घायल
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
आंधी बनी आफत, वृद्ध की मौत, पांच घायल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को 62 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी जानलेवा साबित हुई। निबोहरा के गांव महाराजपुरा में कच्ची दीवार गिर गई। इससे दीवार से सटकर सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग देवी सिंह की मौत हो गई। वहीं, ताजमहल पश्चिमी गेट पर दोपहर में नीम तिराहा के नजदीक पेड़ की डाली टूटकर गिरने से कर्नाटक के चार पर्यटक और ड्यूटी पर तैनात सिपाही घायल हो गया।
शनिवार दोपहर और शाम को आई आंधी ने जनजीवन तो अस्त व्यस्त कर ही दिया, निबोहरा में बुजुर्ग की मौत भी हो गई। महाराजपुर गांव में उदयभान सिंह के घर पर शादी समारोह में उनके मौसा 65 वर्षीय देवी सिंह भी पहुंचे थे। बारात लौटने के बाद सभी थककर सो रहे थे। उसी दौरान आंधी में कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। देवी सिंह उसी दीवार से सटकर सो रहे थे। काफी देर बार लोगों को उनके नीचे दबे होने की जानकारी मिली। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। निबोहरा पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरवाया।
ताज पश्चिमी गेट पर घायल हुए सैलानी
पश्चिमी गेट, ताजमहल पर दोपहर में नीम तिराहे के नजदीक पेड़ के नीचे खड़े कर्नाटक के चार सैलानी मणि बापू, धुड़िवा मेजसा, चंद्रिमा, कमला बाई भी पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गए। तीन दिन से आ रही आंधी के कारण बड़ी डाली टूटने के कगार पर थी, जो तेज हवा चलने पर नीचे गिर पड़ी। यहां ताज सुरक्षा में लगे सिपाही राजीव कुमार भी तैनात थे, जो घायल हो गए।
विज्ञापन
62 किमी की रफ्तार से आई आंधी
शनिवार दोपहर और फिर शाम को आई आंधी की रफ्तार 62 किमी प्रति घंटे रही। दोपहर तीन बजे आंधी के बाद तेज बारिश शुरू हुई तो लोगों को लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन कुछ देर के बाद ही तेज धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। हालांकि शाम 5 बजे के बाद फिर से बादल घिर आए और शाम 6 बजे के बाद फिर आंधी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान कई होर्डिंग गिर गए तो कईयों के फ्लैक्स फट गए।
आज चलेगी धूल भरी हवा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक रविवार को आगरा समेत पड़ोसी जिलों में धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। सुबह से ही वातावरण धूलमय हो सकता है। अधिकतम और न्यूतनम तापमान में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। शाम को फिर से हवाओं की रफ्तार बढ़ने और गरज चमक के साथ बादलों के छाए रहने के आसार हैं।
तीन दिन का ऐसा रहा मौसम
दिन अधिकतम न्यूनतम आंधी की रफ्तार
शनिवार 41.3 21.4 64
शुक्रवार 40.3 21 52
गुरुवार 40.1 21.3 92 किमी