फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मध्यवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई

मध्यवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
मध्यवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति  गड़बड़ाई
कोसीकलां में उपजिलाधिकारी से वार्ता करते हुए वयापारी - फोटो : AMAR UJALA
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में बाजार न खुलने से वर्तमान में मध्यवर्गीय व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह गड़बड़ा गई है। व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकाम कर बाजार में दुकानों को खुलवाने की मांग की। मंडल के प्रदेश मंत्री तरुण सेठ ने कहा कि लॉकडाउन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ग्रीन जोन में तीन तारीख के बाद दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। संपूर्ण बाजार खुलना चाहिए क्योंकि मध्यमवर्गीय व्यापारियों की लगभग डेढ़ माह से दुकानें बंद होने से आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी हैं। अब उन्हें अपने घर को चलाने में भी दिक्कत महसूस होने लगी है। मध्यमवर्गीय व्यापारी अपनी पूंजी इन 42 दिनों में घर बैठकर समाप्त कर ली है और उस व्यापारी के पास पूंजी भी नहीं बची है। व्यापारियों को बच्चों की फीस, दुकान का किराया, घर के राशन व्यवस्था के लिए भी दिक्कत आने लगी है, इसलिए प्रशासन से संपूर्ण बाजार खोलने की मांग की।  मुलाकात करने वालों में हुकम अग्रवाल, हरिमोहन सैनी, कन्हैयालाल गोयल, जगदीश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed