फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A youth resident of Elau became a victim of poisoning

Agra News: एलाऊ निवासी युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Sun, 09 Jul 2023 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jul 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
A youth resident of Elau became a victim of poisoning
एलाऊ निवासी युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार
विज्ञापन

-रोडवेज बस स्टैंड पर मिला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती

मैनपुरी। रोडवेज बस में एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। रविवार की सुबह वह बेहोशी की हालत में बस स्टैंड पर पड़ा हुआ था। युवक एलाऊ क्षेत्र के गांव बड़ी हविलिया का रहने वाला है। अलीगढ़ से वापस लौटते समय उसके साथ घटना हुई। उसके पास से नकदी भी चोरी कर ली गई।

त्योहार के नजदीक आते ही जहरखुरानी की घटनाएं भी सामने आने लगीं हैं। रविवार की सुबह एक युवक रोडवेज बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। बेहोशी की हालत में उसे बस स्टैंड के बाहर उतार दिया गया। जानकारी होने के बाद पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद युवक के परिजन जिला अस्पताल आ गए। बताया कि युवक का नाम सचिन कुमार पांंडेय है और वह बडी हविलिया थाना एलाऊ का रहने वाला है। वह अलीगढ़ में ट्रैक्टर संबंधी प्रशिक्षण लेने गया था। वापस लौटते समय बस में जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसकी जेब से करीब पांच हजार रुपये भी चोरी कर लिए गए। युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed