फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A youth from a different community is accused of raping a girl at gunpoint

Agra News: गैर समुदाय के युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप

Fri, 16 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A youth from a different community is accused of raping a girl at gunpoint
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने गैर समुदाय के युवक पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। सीओ सिटी ने बताया कि युवती की ओर से पहले भी केस दर्ज कराया गया था। मगर जांच में मामला सामान्य मारपीट का निकला। दिए गए प्रार्थना पत्र पर जांच कर वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी कार्यालय पहुंच कर बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं। तभी तीन सगे भाई व अन्य साथी ने उन्हें घेर लिया और हरकत करने लगे। विरोध करने पर जमीन पर गिराकर उन्हें पीटा और कपड़े फाड़ दिए। उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। जातिसूचक गालियां देते हुए केस वापस लेने की धमकी दी। उनकी सूचना पर पुलिस को आता देख आरोपी वहां से चले गए। वह घर पर पहुंची तो एक आरोपी तमंचे लेकर घर में घुस आया और उनके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि अगर किसी से कहा तो तुझे और परिवार के लोगों को जान से मार डालेंगे।
विज्ञापन

उक्त शिकायत को लेकर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती की ओर से कुछ समय पहले भी दुष्कर्म का केस दर्ज कराया गया था। जिस होटल में दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जांच के दौरान वह होटल डेढ़ साल से बंद पाया गया। युवती ने खुद भी बहकावे में आकर आरोप लगाने की बात कही थी। जांच में केस सामान्य मारपीट का पाया गया था। युवती की ओर से अब फिर प्रार्थनापत्र दिया गया है। जांच की जाएगी, जो भी सत्यता होगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वह अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed