फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who went to defecate drowned in the pond, died

Agra News: शौच के लिए गया युवक तालाब में डूबा, मौत

Sun, 01 Oct 2023 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to defecate drowned in the pond, died
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला सावज निवासी एक युवक रविवार की सुबह शाैच के लिए गया था। तभी किसी तरह से तालाब में गिर गया। जब तक जानकारी हुई। युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला सावज निवासी संजय कुमार (25) रविवार सुबह करीब सात बजे गांव के पास स्थित तालाब के पास शौच के लिए गया था। तभी किसी तरह से वह तालाब में गिर गया। आसपास कोई न होने की वजह से किसी को युवक के तालाब में गिरने की जानकारी नहीं हो सकी। करीब एक घंटा बाद कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए तो तो युवक का शव पड़ा देखा। हादसे की जानकारी मृतक के परिजन को दी गई। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच पुलिस भी आ गई। शव को तालाब से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि भाई संजय कई दिनों से बुखार से पीडि़त था। जिस कारण काफी कमजोर हो गया था। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed