फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man who climbed a pole died of electric shock

Agra News: पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत

Sun, 13 Jul 2025 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
A young man who climbed a pole died of electric shock
 सत्यवीर  - फोटो : फाइल फोटो
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव धनपुरा में विद्युत पोल पर चढ़कर फाल्ट सही करते समय युवक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव हथौड़ा खेड़ा निवासी सत्यवीर (35) शनिवार सुबह गांव धनपुरा में विद्युत पोल पर चढ़कर फाल्ट सही कर रहा था। इस दौरान वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे एंबुलेंस से अलीगढ़ लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसकी मौत के बारे में परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाकियू स्वराज किसान नेताओं ने पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचकर मृतक के परिजन को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों का आरोप है कि एचटी लाइन के तार काफी जर्जर हाल में है। विद्युत निगम अधिकारियों व कर्मियों से कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
एचटी लाइन की चपेट में आने से सत्यवीर की मौत हो गई। मृतक के भाई कुमरपाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। इनमें ललित (10) और अर्जुन (8) का है। उसकी मौत के बाद दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी नीलम व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ ने शटडाउन लेने से किया इंकार
एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि मृतक सत्यवीर न तो लाइनमैन था और न ही संविदा कर्मी। घटना के दौरान किसी लाइनमैन ने शटडाउन भी नहीं लिया था। उधर, गांव में चर्चा है कि कुछ लोग चंद रुपये देकर उससे छोटे-मोटे बिजली के फाल्ट सही करवाते थे। इन्हीं चंद रुपयों के लिए वह पोल पर चढ़ा था, लेकिन अचानक लाइन चालू होने से करंट की चपेट में आ गया।

गांव रमपुरा में युवक पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लगा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। - प्रदीप विमल, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed