{"_id":"6a136630e388af04f70283d6","slug":"a-young-man-was-found-hanging-in-a-ravine-after-a-fight-with-his-wife-and-brother-in-law-agra-news-c-25-1-agr1008-1068400-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पत्नी और साले से झगड़े के बाद बीहड़ में फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पत्नी और साले से झगड़े के बाद बीहड़ में फंदे पर लटका मिला युवक
Mon, 25 May 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 25 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
चित्राहाट के नौगवा में फंदे पर लटका मिला युवक सुनील का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
बाह। चित्राहाट के नौगवां गांव के सुनील (32) का शव रविवार की सुबह यमुना के बीहड़ में पेड़ पर लटका मिला है। गले में रस्सी का फंदा कसा था, मृतक के दोनों पैर जमीन पर टिके थे। यह देख परिजन ने गुस्सा जताया। पुलिस को बताया कि पत्नी और साले से झगड़े के बाद सुनील सदमे में था। उसकी मौत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
नौगवां निवासी सुनील खेती बाड़ी कर अपना तथा परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। चाचा पंचम सिंह और भतीजे अंकित ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को साले औरैया के देवेंद्र एवं पत्नी राजकुमारी उर्फ भूरी से झगड़ा हुआ था। डेढ़ लाख रुपये की मांग को लेकर दबाव बनाया था। झगड़े के बाद से सुनील सदमे में था, गुमसुम रहने लगा था। रविवार की सुबह घर से निकला और 9 बजे खेत के पास यमुना के बीहड़ में पेड़ पर शव लटका मिला है। मृतक के पैर जमीन पर टिके थे, आत्महत्या की है या हत्या की गई है। इसकी जांच होनी चाहिए। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक ने अपने पीछे दो बेटियों शीतल (5), राखी (4), एक बेटा अभी कुमार (1) छोड़ा है। मृतक के परिजन गम और गुस्से में हैं। परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।