फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man was beaten up and vandalised after entering a shop

Agra News: दुकान में घुसकर युवक को पीटा, तोड़फोड़ की

Tue, 24 Jun 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up and vandalised after entering a shop
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बिरतिया में आरोपियों ने दुकान में घुसकर युवक को लाठी-डंडों से पीटा। दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। उम्मेदपुर किशनी के रहने वाले पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता रजनेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार को भाई अखिलेश कुमार पत्नी अर्चना को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक जब बसंतपुर रोड पर पहुंची। तभी गांव गिरधरपुर निवासी विनोद के रिश्तेदार की कार अखिलेश की बाइक से टकरा गई। जब इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गए तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गए। लोगों ने समझा बुझाकर विवाद शांत कराया। इसके बाद वह गांव बिरतिया में अपनी दुकान पर आकर बैठ गए। तभी विनोद, नरेंद्र, जितेंद्र निवासी गिरधरपुर किशनी, दलवीर, बलराम निवासी आदमपुर थाना किशनी अपने करीब 10 अन्य साथियों के साथ दुकान में घुस आए। आते ही गालीगलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। उनकी दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed