{"_id":"5b8fd5e6867a557f6e537a02","slug":"a-young-man-shot-dead-while-sleeping","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर परिजनों के बीच सो रहे युवक को मारी गोली, हत्यारे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर परिजनों के बीच सो रहे युवक को मारी गोली, हत्यारे फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Thu, 06 Sep 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में कुसमरा के एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव विरतिया में घर के बाहर सो रहे युवक की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या क्यों और किसने की इसकी जानकारी परिजन नहीं दे सके हैं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। विरतिया गांव निवासी रामबहादुर शाक्य का 25 वर्षीय पुत्र पिंटू अपने चाचा प्रवीन कुमार के घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आसपास अन्य परिजन भी लेटे हुए थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 4:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक बाइक को घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर रोककर खड़ा हो गया। बाइक पर बैठे युवक ने आकर पिंटू को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य परिजन जागे, लेकिन तब तक बाइक सवार हमलावर भाग चुके थे।
विज्ञापन
युवक की हत्या की जानकारी होने पर एएसपी ओमप्रकाश सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। मृतक के भाई इंद्रपाल शाक्य ने बताया कि एक गोली पिंटू के सिर और दूसरी गोली सीने में मारी गई। हत्या क्यों और किसने की परिजन इसकी जानकारी नहीं दे सके। परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं, पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए मृतक का मोबाइल कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
पिता के साथ करता था खेतीबाड़ी
मृतक पिंटू चार भाइयों में सबसे छोटा था। एक भाई राजीव दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि मृतक दो अन्य भाइयों और पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। परिजनों ने बताया कि युवक ने कक्षा सात पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
हत्या क्यों और किसने की परिजन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके हैं। थाना पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी