फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man returning home with grass was beaten with the butt of a gun

Agra News: घास लेकर घर लौट रहे युवक को तमंचे की बट से पीटा

Mon, 18 Aug 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man returning home with grass was beaten with the butt of a gun
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव गग्गरपुर में सोमवार सुबह खेत से घास लेकर लौट रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने तमंचे की बट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव गग्गरपुर निवासी संतोष कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह भाई अखिलेश घास लेकर घर आ रहा था। तभी रास्ते में चार बाइकों पर सवार 8-10 लोगों ने रोक लिया। भाई जब तक कुछ समझ पाता, आरोपियों ने तमंचे की बट से उसे पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर आ गए। तब आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर वहां से भाग गए। घायल अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। तहरीर के आधार पुलिस ने रूपेंद्र, लोकेंद्र सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी की बाइक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed