{"_id":"6064a8e68ebc3e59274e0e93","slug":"a-young-man-returning-from-his-in-laws-died-in-an-accident-mainpuri-news-agr4867318141","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
31एमएनपी-10- मृतक विजय का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। कुसमरा मार्ग पर मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक ससुराल घर लौट रहा था।
जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव लोहाखार निवासी विजय कुमार (28) की ससुराल थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव चौहानपुर में है। मंगलवार को वह ससुराल एक गमी में शामिल होने आया था।
देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। कुसमरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।