फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man returning after distributing cards died in an accident

Agra News: कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man returning after distributing cards died in an accident
गंजडुंडवारा। सुन्नगढी क्षेत्र के कादरगज रोड पर नवादा महमूदपुर के बीच मे रविवार को दो बाइकें आपस में टकरा गई। इस हादसे में ननिहाल से शादी कार्ड बांटकर लौट रहे युवक की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के हिमांयुपुर निवासी रूम सिंह (24) पुत्र वीरपाल गांव के ही निवासी आकाश पुत्र राजेंद्र के साथ अपनी ननिहाल नवाबगंज नगरिया से शादी के कार्ड बांटकर घर वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक नवादा महमूदपुर के निकट पहुंची तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार देशराज (18) पुत्र महेशचंद्र तथा सोनू पुत्र जसवीर निवासी नूरपुर सवार थे। दोनों दावत खाने के लिए कादरगंज की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद चारों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। रूम सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर आ गए। जबकि घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी की खुशियों में पड़ा रंग में भंग
गंजडुंडवारा। मृतक युवक रूम सिंह की बहन हरदेवी की 10 मार्च को शादी होनी है। वह अपने मामा वांकेलाल को शादी का कार्ड देकर वापस लौट रहा था। शादी से पहले भाई की मौत हो जाने से परिवार में खुशियों मेंं रंग में भंग पड़ गया।



दो साल पहले हुई थी युवक की शादी
गंजडुंडवारा। मुतक युवक रूम सिंह अपने तीन भइयोंं में सबसे बड़ा था। उसकी शादी दो साल पहले मीरा के साथ हुई थी। शादी के बाद अभी तक उसके कोई संतान नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed