फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A young man committed suicide by hanging himself in village Madhupuri.

Agra News: गांव मधुपुरी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 11 Jun 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in village Madhupuri.
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी एक युवक ने गांव में खाली पड़े एक रिश्तेदार के मकान में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गेहूं बेचने से मना करने की बात से नाराज था। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के परिजन ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के गांव मधुपुरी निवासी अजय कुमार के पुत्र प्रशांत कुमार (18) का शव सोमवार की देर शाम गांव स्थित एक रिश्तेदार के खाली पड़े मकान में पंखा के कुंडे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन परिजन ने युवक के शव को फंदे से उतारा। युवक ने खुदकुशी क्यों की।
विज्ञापन

इसको लेकर परिजन के पास कोई वजह नहीं है, लेकिन कुछ ग्रामीणों का कहना है कि परिजन ने गेहूं बेचने के लिए मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि इस संबंध में परिजन की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। परिजन ने बताया कि रिश्तेदार के मकान की चाबी उनके घर पर ही रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed