{"_id":"6a0241d25a4c9690d60f323a","slug":"a-worker-going-to-collect-his-salary-was-brutally-beaten-up-fir-lodged-agra-news-c-421-1-yam1001-7786-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सैलरी लेने जा रहे श्रमिक को बेरहमी से पीटा, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सैलरी लेने जा रहे श्रमिक को बेरहमी से पीटा, प्राथमिकी
Tue, 12 May 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में कंपनी से महीने की सैलरी लेने जा रहे एक श्रमिक को दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
सती नगर निवासी रोमी यादव ने बताया कि वह शनिवार शाम करीब चार बजे अपनी कंपनी से सैलरी लेने जा रहा था। आरोप है कि मंडी के पास श्रीनगर रोड पर रवि जाटव, प्रिंस, लवकुश और अंकुश ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि रविवार को वह गल्ला मंडी चौकी की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में फिर से उस पर डंडे से हमला किया गया, जिससे उसके मुंह पर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।