फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A woman was duped of Rs 21.92 lakh in the name of sending jewellery and clothes

Agra News: महिला को आभूषण व कपड़े भिजवाने के नाम पर 21.92 लाख रुपये ठगे

Fri, 25 Jul 2025 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 21.92 lakh in the name of sending jewellery and clothes
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के एक गांव कौंधा में रहने वाली महिला से सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े भेजने के नाम पर 21 लाख 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को ठगी का शिकार बनाया गया है। मामले में पीड़िता ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कौंधा में रहने वाली महिला ने बताया कि सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर एक एकाउंट के माध्यम से एक ठग ने उसे अपने जाल में फंसाया। महिला को सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े भेजने के नाम पर उससे सबसे पहले 21,900 रुपये मांगे। ठग के झांसे में आकर महिला ने रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद महिला को कपड़े और जेवर रास्ते में पकड़े जाने और सीबीआई जांच के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर लिया। पुलिस और सीबीआई की कार्रवाई के नाम पर महिला को डरा धमका कर 21 लाख 92 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी उससे 9 लाख रुपये की ओर मांग कर रहा था। तब महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। ठगी का एहसास होने पर महिला ने साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी रामकेश राजपूत ने बताया कि महिला के साथ हुई साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed