{"_id":"67fd56de9268cd689f08b334","slug":"a-woman-troubled-by-her-drunken-husband-reached-the-police-station-and-filed-a-complaint-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-135469-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शराबी पति से परेशान महिला पहुंची थाने, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शराबी पति से परेशान महिला पहुंची थाने, तहरीर दी
Tue, 15 Apr 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव लैगाव निवासी कंचन देवी ने थाने पहुंच कर शराबी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पति रोजाना शराब पीता है और फिर उसे मारता पीटता है। सारे रुपये शराब में खर्च करत देता है। उन्हें खर्च के लिए भी कुछ नहीं देता। वह खेत बेचने पर भी उतारू है। रोकने पर झगड़ा करते हुए पीटता है। वह पति की हरकतों से परेशान हो चुकी हैं। वह बच्चों का मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करती हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
शराबी ने मां बेटे को पीटकर किया घायल
किशनी। गांव चमनपुर वार्ड नंबर 2 निवासी पूरन देवी ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि रविवार की रात को गांव का रहने वाला आरोपी जो कि शराब के नशे में धुत था, उन्हें गालियां देने लगा। जब गाली गलौज करने से रोका तो पीटना शुरू कर दिया। बचाने आए पुत्र और धर्मेंद्र को भी आरोपी व साथियों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।