फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A two-day potato buyer-seller meet begins today; farmers from 31 districts will participate.

Agra News: आज से दो दिवसीय आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, 31 जिलों के किसान होंगे शामिल

Sat, 12 Sep 2026 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A two-day potato buyer-seller meet begins today; farmers from 31 districts will participate.
आगरा। आलू किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्यमंत्री उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में दो दिवसीय आलू क्रेता-विक्रेता सम्मेलन हो जा रहा है। जो शनिवार (आज) और रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल ग्रांड मर्क्योर में आयोजित होगा है।
विज्ञापन

इसमें उद्यान निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक सहकारी विपणन संघ अधिकारी और विभिन्न राज्यों के व्यापारी शामिल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश के 31 जिले के जिला उद्यान अधिकारी, किसान और पंजीकृत व्यापारी शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य शीतगृहों में बड़ी मात्रा में भंडारित आलू की समय से निकासी करने के साथ व्यापारियों और किसानों के बीच समन्वय स्थापित कर फसल का अच्छा भाव हासिल हो सके। इसके साथ ही प्रदेश से बाहर अन्य राज्यों में भेजने की योजना पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन

ढाई माह का बचा समय, 55 फीसदी निकासी करना कठिन जिले में 332 कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण किया गया है। 30.41 लाख मीट्रिक टन आलू भंडारित हुआ था। अप्रैल माह से निकासी शुरू हो गई थी। फसल का लाभकारी मूल्य न मिलने से किसान अच्छे भाव के इंतजार में बैठे रह गए। जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार सितंबर माह के पहले सप्ताह तक 45 फीसदी आलू की निकासी हो सकी है। नवंबर तक भंडारण करने का अंतिम समय है। बोआई में 12 से 15 फीसदी आलू बीज के लिए खपत हो जाती है। फिर भी 40 फीसदी आलू शेष बचेगा। जिसकी निकासी और बिक्री के लिए मात्र ढाई माह का समय है। अभी भी किसान अच्छे भाव के इंतजार में धीमी निकासी कर रहे हैं। अगर इस क्रेता-विक्रेता के सकारात्मक परिणाम नहीं निकले तो इतने कम समय में आलू निकासी होना मुश्किल है। यह परेशानी किसानों के साथ कोल्ड स्टोरेज स्वामियों के लिए भी बड़ी समस्या बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed