फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A trolley full of potatoes collided with a high-tension line, burning 200 packets to ashes.

Agra News: हाईटेंशन लाइन से टकराई आलू से भरी ट्रॉली, 200 पैकेट जलकर राख

Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of potatoes collided with a high-tension line, burning 200 packets to ashes.
फोटो ABCD 3 आलू से भरे ट्रोला में लगी आग
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के धौर्रा रोड पर बुधवार शाम बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक किसान और राहगीर पर भारी पड़ गई। सड़क के ऊपर लटक रहे हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आने से आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली धू-धू कर जल उठी। इस हादसे में किसान के 200 पैकेट आलू जलकर राख हो गए, जबकि टूटकर गिरे तारों की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन




घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। ग्राम जवाहरपुर निवासी किसान शिव कुमार शर्मा अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में 280 पैकेट आलू लादकर धौर्रा रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोल्ड स्टोरेज के ठीक पास रास्ते में लटक रही विद्युत केबल ट्रॉली के ऊपरी हिस्से में फंस गई। तार में खिंचाव इतना जबरदस्त था कि बिजली का पोल उखड़ गया और जोरदार धमाके के साथ हुए शॉर्ट सर्किट ने पूरी ट्रॉली को आग के घेरे में ले लिया। ट्रॉली को आग की लपटों में घिरा देख चालक शिव कुमार ने सूझबूझ दिखाई और ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर आगे बढ़ा लिया, जिससे इंजन सुरक्षित बच गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और राहगीरों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते 200 पैकेट आलू जलकर कोयला बन गए।
विज्ञापन


इसी अफरा-तफरी के बीच, सड़क से गुजर रहे हिमायूंपुर गुर्जर निवासी भोला पुत्र बलबीर की बाइक जमीन पर बिछी मौत की तारों (केबल) में उलझ गई। अनियंत्रित होकर गिरने से भोला गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद बिजली का पोल टूटने से धौर्रा रोड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। पीड़ित किसान ने बिजली विभाग पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ढीले तारों की शिकायत कई बार की गई थी, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। सूचना पर पहुँची पुलिस और विभाग की टीम ने देर रात लाइन काटकर मरम्मत का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed