फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A tractor trolley collided with a bike, killing the wife and injuring the husband.

Agra News: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल

Fri, 17 Oct 2025 04:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
A tractor trolley collided with a bike, killing the wife and injuring the husband.
मृतक महिला कलावती का फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगनेर। बसई जगनेर थाना क्षेत्र के तातपुर में घसकटा मोड़ पर शुक्रवार साढ़े 9 बजे करीब सरसों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इससे पत्नी की मौत मौके पर हो गई जबकि पति घायल हो गया। हादसे के समय 43 वर्षीय बच्चु निवासी नया गांव पत्नी कलावती (40) के साथ बाइक से राजस्थान रिश्तेदारी में जा रहे थे। तभी घसकटा मोड़ के पास दंपती की बाइक को सरसों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने टैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सरसों भरी टैक्टर ट्रॉली गांव सिगरावली का बताई जा रही है। मृतक महिला के परिवार वालों ने तहरीर दी है। इस आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

दो बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया
मृतक महिला कलावती की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। बड़ा बेटा कृष्णा 25 वर्ष का है और छोटा बेटा श्याम सुंदर 23 साल का है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कलावती की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed