फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A touch of glamour at the Agra auction: Actor Angad Bedi to wield the auctioneer's gavel.

Agra News: आगरा ऑक्शन में ग्लैमर का तड़का, अभिनेता अंगद बेदी थामेंगे ऑक्शनर का हथौड़ा

Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
A touch of glamour at the Agra auction: Actor Angad Bedi to wield the auctioneer's gavel.
आगरा। यूपी प्रीमियर लीग के बहुप्रतीक्षित चौथे सीजन के मिनी ऑक्शन में 24 जुलाई को आगरा में आयोजित होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अंगद बेदी को लीग का आधिकारिक ऑक्शनर (नीलामीकर्ता) बनाया गया है।
विज्ञापन

अंगद बेदी जब मंच पर नीलामीकर्ता का हथौड़ा थामेंगे, तो रील लाइफ का उनका क्रिकेट स्वैग असल जिंदगी के मैदान पर उतरता नजर आएगा। ऑक्शनर के रूप में अंगद बेदी की यह भूमिका बेहद खास है क्योंकि उनका क्रिकेट से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है। वह भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तानों में शुमार और दिग्गज स्पिनर दिवंगत बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। अभिनेता खुद भी अंडर-19 स्तर पर दिल्ली के लिए पेशेवर क्रिकेट खेल चुके हैं। खेल की गहरी समझ और अपनी दमदार कड़क आवाज के दम पर वह नीलामी के इस मंच को बेहद दिलचस्प बनाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

---------

अंगद की एक-एक पुकार पर थमेगी फ्रेंचाइजियों की सांसें
जब अंगद बेदी मंच से खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करेंगे, तो उनकी एक-एक पुकार और हथौड़े की थाप पर इन छह फ्रेंचाइजियों के मालिकों की धड़कनें टिकी होंगी। इस ऑक्शन पूल के जरिये उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुनकर आए करीब 45 से अधिक उभरते और प्रतिभाशाली नए खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला अंगद बेदी की टाइमिंग और सूझबूझ से तय होगा। सभी की निगाहें 24 जुलाई को आगरा में अंगद बेदी के हैमर टाइम और उनके अनोखे स्वैग पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed