{"_id":"694da328a05f7e6a430dcbba","slug":"a-three-member-team-will-investigate-the-cutting-of-green-trees-for-the-construction-of-the-science-park-agra-news-c-364-1-ag11005-122941-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: साइंस पार्क और नक्षत्रशाला के लिए काट दिए हरे पेड़, वन विभाग ने शुरू की जांच; कमेटी की गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: साइंस पार्क और नक्षत्रशाला के लिए काट दिए हरे पेड़, वन विभाग ने शुरू की जांच; कमेटी की गठित
Fri, 26 Dec 2025 08:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Dec 2025 08:52 AM IST
सार
साइंस पार्क और नक्षत्रशाला के लिए हरे पेड़ काट दिए गए। मामले में वन विभाग ने जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
विज्ञापन
कोठी मीना बाजार मैदान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कोठी मीना बाजार के सामने निर्माणाधीन साइंस पार्क और नक्षत्रशाला के लिए हरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आने पर वन विभाग हरकत में आया है। विभाग ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर कटे हुए पेड़ों के अवशेष पड़े होने से बिना अनुमति या नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि निर्माण स्थल पर पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। कितने पेड़ काटे गए, उनकी प्रजाति क्या थी, कटाई की अनुमति किस स्तर से ली गई और क्या प्रतिपूरक पौधरोपण के मानकों का पालन किया गया या नहीं, यह सब देखा जाएगा।
जांच के दौरान निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों से भी दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। तीन सदस्यीय टीम मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद यदि अनियमितता मिली तो जिम्मेदारों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से साइंस पार्क और नक्षत्रशाला का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना का शिलान्यास 6 नवंबर को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने किया था।