फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A teenager was allegedly raped inside her home while her family was attending a wedding. An FIR was filed under the POCSO Act on the instructions of a trainee IPS officer.

Agra News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, शादी समारोह में गया था परिवार, प्रशिक्षु आईपीएस के निर्देश पर पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
A teenager was allegedly raped inside her home while her family was attending a wedding. An FIR was filed under the POCSO Act on the instructions of a trainee IPS officer.
सैंया। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में किशोरी को अकेला पाकर पड़ोस के ही एक युवक ने घर में घुसकर उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोमवार को गांव का एक परिवार पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। घर पर किशोरी छत पर अकेली सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का पड़ोसी युवक शिवम मौका पाकर घर में घुस आया। किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। परिजन समारोह से वापस लौटे, तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। प्रशिक्षु आईपीएस अभय डागा ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। सैंया थाने में आरोपी शिवम के विरुद्ध दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed