{"_id":"65eb49aceec7aec625064a39","slug":"a-student-returning-after-giving-an-exam-was-hit-by-a-car-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-113955-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कार में मारी टक्कर
Fri, 08 Mar 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की कार में मारी टक्कर
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गंगा नगर स्थित केंद्र से परीक्षा देकर कार से वापस लौट रहे युवक का नामजद लोगों ने पीछा किया। जब युवक नहीं रुका तो उसकी कार में दो बार टक्कर मार दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। घबराए छात्र ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना करहल क्षेत्र के टीचर कॉलोनी निवासी अंशुल पाल 6 मार्च की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगा नगर स्थित जेएस मेमोरियल स्कूल में परीक्षा देने के लिए आया था। दोपहर के समय परीक्षा देकर वह अपनी आंटी को साथ लेकर कार से वापस घर लौट रहा था। तभी एक कार सवार प्रांशुल, चितांशुल और अंशुल यादव ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह सिंहपुर नहर पुल के पास पहुंचा। तभी बराबर में आकर आरोपियों ने कहा कि गाड़ी रोक ले। जब गाड़ी नहीं रोकी तो दो बार अपनी कार से टक्कर मारी। अंशुल बेहद घबरा और तेजी के साथ गाड़ी दौड़ा दी। आरोपियों ने धमकी दी कि इस बार तो बच लेकिन अगली बार आएगा तो जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी गाड़ी मोड़ कर भाग गए। घटना के बाद घबराए छात्र ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।