{"_id":"67ed7971c65361b4ba0ed5aa","slug":"a-speeding-truck-hit-the-lekhpals-car-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-134732-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तेज रफ्तार ट्रक ने लेखपाल की कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तेज रफ्तार ट्रक ने लेखपाल की कार में मारी टक्कर
Wed, 02 Apr 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के पाती मार्ग पर एक ट्रक ने लेखपाल की कार में टक्कर मार दी। इधर, कार से एक बाइक सवार टकराकर घायल हो गया। लेखपाल ने कार चालक पर केस दर्ज कराया है।
लेखपाल दिनेश कुमार निवासी अंगौथा, शहर कोतवाली ने बताया कि घटना 30 मार्च की है। वह विभागीय कार्य के लिए नवाटेड़ा जा रहे थे। कार को ड्राइवर चला रहा था। नगला पाती जाने वाली सड़क के पास एक ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से कट मारते हुए उन्हें ओवरटेक किया और कार में साइड से टक्कर मार दी। कार सड़क से उतर गई। सामने से बाइक पर दो व्यक्ति आ रहे थे, उन्होंने खुद को ट्रक से बचाया तो वह भी कार से टकरा गए। ट्रक की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवारों को भी चोटें आईं।
मौके पर कार छोड़कर घायलों को जनता की मदद से अस्पताल भेजा। ट्रक चालक, ट्रक को लेकर नवटेढ़ा की तरफ भागने लगा, जिसे नवाटेढ़ा चौराहे पर जनता व पुलिस की मदद से पकड़ा। मामले में करहल पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक पर केस दर्ज कराया है।