फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A society that forgets its ancestors is doomed to decline, Mahamandaleshwar Niranjan Jyoti said at the Nishad Raj Jayanti celebrations in Fatehabad, adding, "The Ramayana is incomplete without Nishad Raj."

Agra News: पूर्वजों को भूलने वाले समाज का पतन तय, फतेहाबाद में निषाद राज जयंती समारोह में बोलीं महामंडलेश्वर निरंजन ज्योति, कहा- निषाद राज के बिना रामायण अधूरी

Mon, 06 Apr 2026 12:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
A society that forgets its ancestors is doomed to decline, Mahamandaleshwar Niranjan Jyoti said at the Nishad Raj Jayanti celebrations in Fatehabad, adding, "The Ramayana is incomplete without Nishad Raj."
फतेहाबाद। जो पीढ़ी अपने पूर्वजों को भूल जाती है, वह समाज की मुख्यधारा से पिछड़ जाती है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के सखा निषाद राज गुहा का जीवन रामायण का वह अध्याय है, जिसके बिना यह ग्रंथ अधूरे हैं। यह विचार केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष और महामंडलेश्वर निरंजन ज्योति ने रविवार को फतेहाबाद के कामता प्रसाद शर्मा मैदान में आयोजित निषाद राज गुहा जयंती पर आयोजित समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन

निरंजन ज्योति ने कहा देशभर में जनगणना चल रही है। इस दौरान हमें अपनी जाति का उल्लेख अवश्य करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने निषाद समाज को जो मान सम्मान दिया है, वह पिछले दशकों में किसी ने नहीं दिया। अयोध्या के रामलला मंदिर में भगवान राम के साथ सखा निषाद राज गुहा, जटायु, शबरी आदि की भी प्रतिमाएं लगी हैं, यह हमारे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा हम सभी ऋषि की संतान हैं। हमें अपने आप पर गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सांसद राजकुमार चाहर, जयंती संयोजक फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा, गिर्राज कुशवाहा, राहुल सिसोदिया, कप्तान सिंह, राकेश गर्ग, आकाश अग्रवाल, पूर्व सांसद गंगा शरण राजपूत ने भी संबोधित किया। संचालन देवेंद्र वर्मा एडवोकेट ने किया। इस मौके पर महेंद्र वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, लक्ष्मीकांत वर्मा, राजू ठेकेदार, अशोक वर्मा, रामसनेही वर्मा, बनवारी लाल वर्मा, लाखन सिंह वर्मा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
मुट्ठी बांधकर समाज को दिलाए तीन संकल्प
निरंजन ज्योति ने समाज से मुट्ठी बांधकर संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा समाज को बेटे-बेटियों को शिक्षा दिलानी होगी। शराब न पीएंगे ना पिलाएंगे और जुआ न खेलेंगे न खिलाएंगे का संकल्प लेना होगा, तभी हमारा समाज तरक्की कर सकता है। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने निषाद राज गुहा के बताए हुए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा है कि पीडीए के माध्यम से लोगों को ठगा जा रहा है। प्रदेश सरकार में मंत्री रामकेश निषाद ने कहा हमारा समाज वैदिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है।

----------

शोभायात्रा पर पर बरसाए फूल
फतेहाबाद/बरौली अहीर। निषादराज गुहा की शोभायात्रा फिरोजाबाद चौराहा स्थित कामता प्रसाद मार्केट से शुरू होकर अवंतीबाई चौक, आंबेडकर चौक, गांधी चौक, सदर बाजार होते हुए दीनदयाल चौक तक निकाली गई। 25 से अधिक झांकियां और नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने रास्ते में फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस दौरान राम भरत, दिल्ली वर्मा, पीतम सिंह वर्मा, डॉ. शिवराम वर्मा, रामदास वर्मा, लाला बहादुर वर्मा, मनीष वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर, डाैकी के कबीस चौराहा से निषाद राज गुहा एवं महर्षि कश्यप की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि साध्वी निरंजन, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, जयंती के अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद, कमल किशोर, जय प्रकाश निषाद, हेमराज निषाद, महेंद्र सिंह, मोहन निषाद, विजय निषाद आदि मौजूद थे। निषाद पार्टी ने भी जयंती पर महल बादशाही से शोभायात्रा निकाली, जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक कालीचरण सुमन ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष कोमल सिंह निषाद, राजू निषाद, बच्चू सिंह, सुनील कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed