फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A scramble for seats on buses continued even on the third day after Raksha Bandhan.

Agra News: रक्षाबंधन के तीसरे दिन भी बसों में सीट के लिए मची मारामारी

Mon, 31 Aug 2026 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A scramble for seats on buses continued even on the third day after Raksha Bandhan.
फतेहपुर सीकरी। रक्षाबंधन के तीसरे दिन रविवार को बहन-बेटियों की अपने घर वापसी और अवकाश के चलते पर्यटकों की भीड़ से बसों में सीट के लिए मारामारी मची रही। फतेहपुर सीकरी से आगरा जाने वाली नियमित 28 सीटर इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की संख्या क्षमता से ढाई से तीन गुना तक पहुंच गई। यात्रियों को बस में बैठने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


रक्षाबंधन के बाद बहन-बेटियों के अपने-अपने घर लौटने का सिलसिला जारी रहा। वहीं, रविवार का अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फतेहपुर सीकरी पहुंचे। इससे वापसी के समय बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। यात्रियों के अनुसार 28 सीटर इलेक्ट्रिक बसों में करीब 70 से 80 यात्रियों ने फतेहपुर सीकरी से आगरा तक सफर किया। बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों में आपाधापी का माहौल रहा। कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। भीड़ के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed