{"_id":"6aef87cfa0c85da89602c0ec","slug":"a-road-gifted-to-the-community-on-chhoti-diwali-agra-news-c-25-1-agr1008-1208027-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छोटी दिवाली पर सुंसार को मिली सड़क की साैगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छोटी दिवाली पर सुंसार को मिली सड़क की साैगात
Sun, 08 Nov 2026 01:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बाह: छोटी दिवाली पर सड़क की बड़ी खुशी लेकर सुंसार पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर, महिलाओं ने खिलाई
बाह। छोटी दिवाली पर सुंसार को सड़क की साैगात मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहाैल है। सांसद ने शनिवार को गांव पहुंचकर त्योहार मनाते हुए लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने वाले ग्रामीणों को सड़क का तोहफा दिया।
आजादी के 79 बसंत बीतने के बाद भी यमुना एवं चंबल नदी किनारे के 20 से ज्यादा सड़क बिहीन गांव उजड़े पड़े हैं। बाह के सुंसार गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया। कई आंदोलन किए, लेकिन सड़क नसीब नहीं हो सकी थी। सांसद राजकुमार चाहर के प्रयास से बीहड़ के 3 गांवों में 7.18 करोड़ की लागत से 7 किमी लंबी सड़कें मंजूर हुई हैं।
इनमें सुंसार गांव में 4.31 करोड़ की लागत से 4 किमी, बरहा से धांधूपुरा तक 1.13 करोड़ की लागत से 1 किमी, क्यौरी बीच का पुरा में 1.74 करोड़ की लागत से 2 किमी की सड़क शामिल है। छोटी दिवाली पर शनिवार देर शाम सांसद राजकुमार चाहर सड़क की सौगात लेकर बाह के सुंसार गांव पहुंचे। प्रधानमंत्री गांव सड़क योजना में गांव की पक्की सड़क की सौगात ग्रामीणों के लिए छोटी दिवाली पर बड़ी खुशी के रूप में सामने आई।
विज्ञापन
सांसद ने बताया केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से सड़कों को मंजूरी मिली है। सड़कों के निर्माण से गांवों में आवागमन बेहतर होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्या का निदान हो जाएगा। सांसद ने ग्रामीणों के साथ दीये जला कर आतिशबाजी चला कर छोटी दिवाली मनाई। ग्रामीणों ने सड़क का सपना पूरा होने पर सांसद का आभार जताया। इस दौरान पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, कप्तान सिंह वर्मा, कृष्णपाल सिंह, जिलामंत्री सतेंद्र बरुआ, मुन्ना लंबरदार, नितिन वर्मा, रविंद्र बघेल, गुड्डू बिधौलिया, शिव कुमार शर्मा, कुलदीप वर्मा आदि रहे।