फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A relative kidnapped a teenager at gunpoint.

UP: रिश्तेदार की हरकत से उड़े घरवालों के होश, किशोरी को जबरन ले गया...छोटी बहन को भी नहीं छोड़ा

Thu, 16 Oct 2025 08:13 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 08:13 AM IST
सार

आगरा में खेत पर गई किशोरी को उसका ही रिश्तेदार जबरन अपने साथ ले गया। विरोध करने वाली छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी की। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
A relative kidnapped a teenager at gunpoint.
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव में बुधवार दोपहर खेत की ओर गई किशोरी को उसका ही रिश्तेदार तमंचा दिखाकर साथियों के साथ उठा ले गया। छोटी बहन ने विरोध किया तो उसके साथ भी छेड़छाड़ और पीटने का आरोप है। पीड़ित परिवार ने रिश्तेदार युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे 2:00 बजे दो नाबालिग सगी बहनें खेत में शौच के लिए गई थीं। आरोप है कि तभी थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला रिश्तेदार अपने तीन दोस्तों के साथ आया और किशोरी को तमंचा दिखाकर जबरन अपने साथ ले गया। किशोरी की छोटी बहन ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश होकर खेत में गिर गई। 
विज्ञापन


काफी देर तक बहनों के घर नहीं लौटने पर मां उन्हें खोजते हुए पहुंची, तो खेत में छोटी बेटी बेहोश मिली। होश में आने के बाद छोटी बेटी ने घटना की जानकारी मां को दी। आरोप लगाया कि विरोध करने उसके साथ छेड़छाड़ की गई। बेरहमी से उसकी पिटाई भी की। किशोरी के पिता ने थाना फतेहाबाद में घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed