फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A protected leopard died after being hit by a vehicle on the national highway.

UP: सड़क पार कर रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने कुचला, नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा

Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 25 Oct 2025 12:43 AM IST
सार

मैनपुरी के बेवर में सड़क पार कर रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पूरी संभावना है कि तेंदुआ निकटतम जनपद से आया है।

विज्ञापन
A protected leopard died after being hit by a vehicle on the national highway.
सड़क पार कर रहे तेंदुए को अज्ञात वाहन ने कुचला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर में वन रेंज भोगांव के जोगा मोड़ के पास सड़क पार कर रहे तेंदुआ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। क्षेत्र में कई दशक बाद तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा के अनुसार इस क्षेत्र में सामान्यतया तेंदुआ नहीं पाया जाता, पूरी संभावना है कि तेंदुआ निकटतम जनपद से आया है, गंगा नदी के आसपास तेंदुआ देखे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 

वहीं वन्य जीव विशेषज्ञ दिवाकर श्रीवास्तव के मुताबिक यमुना नदी और चंबल तेंदुओं का घर है ऐसे में यह यमुना के बीहड़ से भी पहुंच सकता है। सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत के बाद वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी मैनपुरी विवेकानंद दुबे, डिप्टी रेंजर रन सिंह, वन दरोगा गजेंद्र सिंह, शिवा राठौर, वन रक्षक बलवीर सिंह, उपदेश कुमार, विपिन सारस्वत, तत्काल मौके पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर दुर्घटना की जांच प्रारंभ की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित ने बताया कि वन्यजीव संरक्षक अधिनियम-1972 के अंतर्गत तेंदुआ शेड्यूल-1 का संरक्षित वन्यजीव है, जिसे हानि पहुंचाना वन्यजीव अपराध की श्रेणी में आता है। उक्त दुर्घटना के संबंध में वन रेंज भोगांव में अपराध पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृत तेंदुआ का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सालय मैनपुरी में कराया जाएगा। जिसके बाद तेंदुआ का अंतिम संस्कार वन क्षेत्राधिकारी व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की उपस्थित में किया जाएगा। वन्य जीव विशेषज्ञ और पूर्व डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव के मुताबिक मादा तेंदुओं की तलाश में इन दिनों यमुना और चंबल के बीहड़ से तेंदुए निकल रहे हैं। रात में तेंदुए लंबी दूरी तय करते हैं। ऐसे मेें इनके मैनपुरी तक पहुंच जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

डीएफओ मैनपुरी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ की मौत की सूचना प्राप्त हुई है, वन विभाग की टीम मौके पर है। शव का पोस्टमार्टम कराकर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed