Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
A New Year's gift: The Inner Ring Road and IMC will be revamped with a budget of 96 crore rupees.
{"_id":"6956e06db17a7ee6ab00cc1f","slug":"a-new-years-gift-the-inner-ring-road-and-imc-will-be-revamped-with-a-budget-of-96-crore-rupees-agra-news-c-145-1-sagr1001-101501-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नए साल की सौगात, 96 करोड़ से होगा इनर रिंग रोड और आईएमसी का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नए साल की सौगात, 96 करोड़ से होगा इनर रिंग रोड और आईएमसी का कायाकल्प
एत्मादपुर(आगरा)। इनर रिंग रोड स्थित प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए विधायक शासन ने मंज़ूरी देते 96 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ. धर्मपाल सिंह ने सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को रखा था।
विज्ञापन
विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि एत्मादपुर स्थित इनर रिंग रोड पर 1,058 एकड़ में प्रस्तावित आईएमसी ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से महज 25 किमी की दूरी पर स्थित है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले प्रमुख जंक्शनों के बीच होने के कारण यहां बुनियादी ढांचे और प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं की जरूरत है। क्लस्टर का लक्ष्य 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करना है। उन्होंने शासन को बड़े वाहनों के सुगम आवागमन के लिए चौड़े मार्ग और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूरी प्रदान कर दी गई है। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को राज्य सड़क निधि से सर्विस लेन को फोरलेन में चौड़ीकरण और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 96 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। विधायक ने बताया कि इस योजना के तहत टोल प्लाजा के दोनों ओर पहले और बाद में चढ़ने और उतरने के लिए दोनों दिशाओं में चौड़ा रास्ता, रिंग रोड के समानांतर बनी सर्विस रोड को फोर लेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।