फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A new 10-meter water line was laid in Chipitola.

Agra News: छीपीटोला में पानी के लिए बिछाई 10 मीटर नई लाइन

Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
A new 10-meter water line was laid in Chipitola.
आगरा। छीपीटोला के टीला बालूगंज क्षेत्र में लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद जलकल विभाग ने 10 मीटर नई पाइपलाइन बिछाई है। शुक्रवार को काम शुरू किया गया। यहां से तीन पाइप लाइन निकल रहीं है, जिन्हें इंटरकनेक्ट करने के बाद ऊंचाई वाले हिस्से टीला बालूगंज में लोगों को पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जलकल महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि छीपीटोला जोनल पंपिंग स्टेशन से टीला बालूगंज और आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। क्षेत्र टीलानुमा और ऊंचाई पर होने के कारण पानी का प्रेशर पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता, जिससे लोगों को बहुत कम समय के लिए जलापूर्ति मिलती है।
विज्ञापन

इंजीनियरों से तकनीकी राय लेने के बाद दूसरी लाइन से इंटरकनेक्शन का विकल्प तैयार किया गया है। शुक्रवार से कार्य शुरू कर दिया गया। करीब 10 मीटर लंबी पाइप लाइन डालकर उसे दूसरी लाइन से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद समस्या का स्थायी निदान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीशपुरा के किशोरपुरा क्षेत्र में गंदे पानी की समस्या को लेकर जलकल महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। आरोप है कि नालों से गुजर रही पाइप लाइनों में लीकेज होने के कारण सप्लाई के दौरान दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है। शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। महाप्रबंधक जलकल ने इस समस्या के समाधान का आश्वासन लोगों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed