फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   a municipal Corporation councilor of BJP has been threatened on phone in Agra

भाजपा पार्षद को मिली धमकी: सिरफिरे ने कहा- तू विधायक तो मैं क्षेत्र का मंत्री हूं, तुम नालियां नहीं साफ कराते, दौड़ाकर मारूंगा

Fri, 03 Jun 2022 11:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Jun 2022 11:14 PM IST
सार

भाजपा पार्षद अमित कुमार दिवाकर ने रिपोर्ट में कहा कि उनके मोबाइल पर दो जून को एक अनजान व्यक्ति ने कॉल किया। उसने कहा तुम नालियां साफ नहीं कराते हो। इसके बाद फोन काट दिया। इसके बाद फिर कॉल व मैसेज कर धमकाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
a municipal Corporation councilor of BJP has been threatened on phone in Agra
भाजपा पार्षद अमित दिवाकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निगम के वार्ड संख्या 26 जागेश्वर नगर से भाजपा पार्षद अमित दिवाकर को फोन पर धमकी दी गई। फोन करने वाले पहले कॉल पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीन मैसेज भी किए। पार्षद की शिकायत पर थाना न्यू आगरा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

प्रियंका पुरम दयालबाग निवासी अमित कुमार दिवाकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनके मोबाइल पर दो जून को दोपहर 3.28 बजे एक व्यक्ति ने कॉल किया। कहा कि तू विधायक है। मैं क्षेत्र का मंत्री हूं। तुम नालियां साफ नहीं कराते हो। इसके बाद फोन काट दिया। एक मिनट बाद फिर कॉल आया। इस बार धमकी दी कि दौड़ा-दौड़ा कर जान से मार दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद तीन मैसेज भी भेजे, जिसमें गालियां लिखी थीं। इससे पार्षद दहशत में हैं। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर की मदद से आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed