फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A man shot his sister in the head and killed her for his mother's jewellery.

Agra News: मां के गहनों के लिए सिर में गोली मारकर की बहन की हत्या

Fri, 06 Feb 2026 03:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
A man shot his sister in the head and killed her for his mother's jewellery.
अनीता कुशवाहा, जांच करती पुलिस
आगरा। थाना शाहगंज के अर्जुन नगर स्थित नगला पोप में बुधवार रात रवि ने अपनी 50 वर्षीय बहन अनीता कुशवाहा की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर से भाग गया। पुलिस का कहना है कि उसे शक था कि उसकी दिवंगत मां के गहने बहन के पास हैं। इसके लिए पहले भी वह बहन का सिर फोड़ चुका था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगला पोप निवासी श्याम उर्फ संजय सिंह कुशवाहा बिजली मैकेनिक हैं। वह शादियों में जेनरेटर लगाने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 30 साल हो गए लेकिन कोई संतान नहीं है। पत्नी अनीता का मायका गोबर चाैकी ताजगंज में है। उनके तीन सालों में रवि सबसे छोटा है। वर्ष 2022 में रवि का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। थाना डाैकी पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की थी। उसे जेल भेजा गया था। अनीता ने किसी तरह से उसकी जमानत कराई थी।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आने के बाद रवि अपनी बहन पर मां गुलाब देवी के गहने और रुपये रखने का आरोप लगाने लगा जबकि अनीता ने उसे बताया था कि मां के गहने और रुपये उसके खिलाफ दर्ज मामले की पैरवी में खत्म हो गए। उसके पास कुछ भी नहीं है मगर रवि बात मानने के लिए तैयार नहीं था। अनीता पर लगातार गहनों के लिए दबाव बना रहा था। 2024 में भी उसने घर आकर झगड़ा किया था और अनीता का सिर फोड़ दिया था। तब पुलिस से शिकायत की थी मगर पुलिस उसे नहीं पकड़ सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे दो अनजान लोग घर के बाहर आए और दरवाजा खटखटाया। उन्होंने दरवाजा खोला तो वे अपने घर में बिजली ठीक कराने की बात करने लगे। वह कुछ समझ पाते तभी रवि भी घर में घुस आया। उसने आते ही सीने पर तमंचा लगा दिया। अनीता बीच में आ गईं और विरोध किया। रवि ने बहन के सिर में गोली मार दी। इसके बाद अपने साथियों संग भाग निकला। पड़ोसियों की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। अनीता को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह घर पहुंचे।
एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि आरोपी रवि बहन से रुपये और गहने मांग रहा था। इन्कार करने पर हत्या कर दी। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में गोबर चाैकी स्थित घर में भी पुलिस गई लेकिन वह नहीं मिला। टीम को लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।



नहीं थे एंबुलेंस से शव ले जाने के पैसे
पीड़ित संजय कुशवाहा की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था। दोपहर में पुलिस शव को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल लेकर जाना चाहती थी मगर मौके पर निजी एंबुलेंस ही थीं। शव ले जाने के लिए चालक ने 500 रुपये की मांग की मगर संजय ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने मदद का आश्वासन दिया। तब चालक शव लेकर गया।

अनीता कुशवाहा, जांच करती पुलिस

अनीता कुशवाहा, जांच करती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed