{"_id":"60d9fe058ebc3e503c69d9ca","slug":"a-man-objectionable-photos-and-videos-of-woman-make-viral-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: शादी से इंकार करने पर महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किए वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: शादी से इंकार करने पर महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो किए वायरल
Tue, 29 Jun 2021 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:14 AM IST
सार
मथुरा जिले में एक युवक ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। जब महिला को पता चला तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शादी से इंकार दिया तो युवक ने बदनाम करने के लिए उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दीं। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसके फोन में बेटे के नाम से फेसबुक आईडी है। छह वर्ष से अपने पुत्रों के साथ अपने पति से अलग रहती है। एक साल पहले थाना बलदेव क्षेत्र के एक गांव के युवक से उसकी जान पहचान हो गयई।
विज्ञापन
युवक उससे शादी करना चाहता था। वह उसकी बातों में आ गई। दो तीन महीने पहले युवक उसे अपने घर ले गया। महिला युवक के घर पर तीन दिन रही। इस दौरान उसने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में बना ली।
विज्ञापन
Trending Videos
जब महिला को युवक के बारे में जानकारी हुई कि वह कुछ कामकाज नहीं करता है तो उससे शादी करने से मना कर दिया। इस पर युवक ने महिला को बदनाम करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दीं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर पर युवक मानवीर निवासी सेलखेड़ा थाना बलदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा का कहना है कि महिला की तहरीर पर युवक मानवीर निवासी सेलखेड़ा थाना बलदेव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।