{"_id":"61b636958c7fa515467f763c","slug":"a-man-cut-the-finger-of-young-man-with-his-teeth-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: तगादा करने पर दांत से काटकर हाथ से अलग की युवक की अंगुली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: तगादा करने पर दांत से काटकर हाथ से अलग की युवक की अंगुली, आरोपी फरार
Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:03 AM IST
सार
आगरा में रुपयों को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने युवक की अंगुली को दांतों से काट दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के नगला फकीरचंद में उधार में दिए रुपयों का तगादा करने पर तीन युवकों ने नगला छउआ निवासी युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक ने उसकी एक अंगुली भी काट खा ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
नगला छउआ स्थित देव नगर निवासी बंटी ने पुलिस को बताया कि उसने नगला फकीरचंद निवासी छोटू को 1600 रुपये उधार दिए थे। इसमें से 700 रुपये छोटू ने लौटा दिए। बाकी रकम नहीं लौटा रहा था। इस पर वो रुपये मांग रहा था। शनिवार शाम चार बजे वो तगादा करने छोटू के घर आया था। उसके साथ दो और युवक थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने पी रखी थी शराब
सभी आरोपियों ने शराब पी रखी थी। तीनों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई लगाई। जान बचाने पर हाथ पकड़ लिया। इसके बाद छोटू ने उसके एक हाथ के अंगुठे के पास की अंगुली काट ली। अंगुली हाथ से अलग हो गई। इसके बाद गिर गई। जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। पीड़ित को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद वो थाना शाहगंज पहुंचा।
विज्ञापन
थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि उधार में दी गई रकम मांगने पर विवाद हुआ था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।