फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A lot of abir-gulal was blown and Ganpati Bappa was bid farewell

Agra News: खूब उड़ाया अबीर-गुलाल, गणपति बप्पा को दी विदाई

Sat, 06 Sep 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Sep 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
A lot of abir-gulal was blown and Ganpati Bappa was bid farewell
मैनपुरी/किशनी/बरनाहल/घिरोर। हर ओर हवा में उड़ता गुलाल और गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस जल्दी आ के जयकारों के गूंजते मार्ग। यह नजारा था शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर दस दिवसीय श्रीगणेश महोत्सव के समापन का। शहर से लेकर गांव तक विसर्जन यात्राएं निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने धूमधाम से भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन नदी ओर नहर में किया। श्रद्धालुओं में उत्साह और उल्लास दिखाई दिया। शहर के स्टेशन रोड, आवास विकास कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, आगरा रोड, राधारमन रोड पर सजे श्रीगणेश पंडाल में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का शनिवार को विसर्जन हो गया। शहर निकटवर्ती गांव बिछिया में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति का विसर्जन गांव पताहार नहर पुल पर किया गया। इस मौके पर राजन चौहान, सुधाकर सिंह, राजू भदौरिया, शिवम चौहान, रिंकू चौहान, पवन चौहान, कन्हैया कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे। किशनी क्षेत्र के गांव अरसारा में स्थापित भगवान श्रीगणेश प्रतिमा का विसर्जन ग्रामीणों ने बड़ी धूमधाम के साथ किया। श्रद्धालुओं ने गजानन महाराज की पूजा अर्चना की। डीजे की धुनों पर युवाओं ने अबीर-गुलाल उड़ाते हुए धमाल मचाकर नहर पर ले गए और भक्तिभाव से भगवान की मूर्ति को नहर में विसर्जित किया। इस मौके पर रमाशंकर तिवारी, रामकुमार प्रजापति, अशोक शर्मा, प्रवीन शर्मा, चंद्र प्रकाश शुक्ला, राहुल त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। मोहल्ला हवेली में स्थित शिव मंदिर पर भक्तों द्वारा स्थापित भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसके बाद भंडारा का आयोजन हुआ। राजीव गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, सोनू गुप्त, सौरभ गुप्ता, निखिल गुप्ता आदि मौजूद रहे। बरनाहल क्षेत्र के गांव मुरादपुर स्थित राधा कृष्ण संत शाला मंदिर में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने हवन के बाद भगवान की आरती उतारी। सेंगर नदी तट पर भगवान की मूर्ति को भक्तिभाव के साथ विदाई दी गई। इस मौके पर प्रियंका यादव, अनी यादव, दीप्ती, सिंटू, बाॅबी, बीटू आदि मौजूद रहे। घिरोर में विभिन्न स्थानों पर बने पंडाल और घरों में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्तियों का विसर्जन शनिवार को हुआ। श्रद्धालुओं ने घिरोर नहर में भगवान की मूर्तियों का विसर्जन किया। इससे पहले भगवान की आरती उतारी और अगले बरस जल्दी आने का वादा लिया। इस दौरान मनोज यादव, संजय शर्मा, रंजीत यादव, पुष्पेंद्र शर्मा, जैकी यादव, अर्वेश कुमार, अक्की, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे। गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में कुसमरा के देव स्मारक भवन परिसर में आयोजित गणेश महोत्सव का समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान श्रीगणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। यात्रा में कमेटी अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा, अनूप पांडेय, विनोदी मिश्रा, पवन तिवारी, प्रांजुल शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed