{"_id":"6ac56b53af54ebd4a40231c4","slug":"a-laser-show-will-soon-start-at-fatehpur-sikri-agra-news-c-25-agr1067-1178698-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फतेहपुर सीकरी में जल्द शुरू होगा लेजर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फतेहपुर सीकरी में जल्द शुरू होगा लेजर शो
विज्ञापन
आगरा। ऐतिहासिक धरोहर फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों के लिए जल्द ही एक नया और भव्य आकर्षण शुरू होने जा रहा है। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा यहां लेजर शो शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। लेजर शो के माध्यम से फतेहपुर सीकरी के निर्माण, मुगल साम्राज्य के इतिहास से लेकर भारत की आजादी के बाद तक के गौरवशाली सफर को जीवंत रूप में दिखाया जाएगा।
एडीए ने लेजर शो के लिए थीम और स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया है, जबकि पृष्ठभूमि संगीत (म्यूजिक) की टेस्टिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि स्क्रिप्ट और तकनीकी पहलुओं को फाइनल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही सीकरी में लेजर शो का ट्रायल रन आयोजित किया जाएगा। इससे रात्रि पर्यटन को नई उड़ान मिलेगी।