फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A huge crowd of devotees gathered at the huge feast of Khatu Shyam Baba.

Agra News: खाटू श्याम बाबा के विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Wed, 27 May 2026 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of devotees gathered at the huge feast of Khatu Shyam Baba.
बरहन। आंवलखेड़ा स्थित पंचायत घर के पास मंगलवार को खाटू श्याम बाबा का विशाल भंडारा श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्याम भक्त वैद्य नौबत राम नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

भंडारे का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जो लगातार शाम 6 बजे तक चलता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य व्यवस्थाएं पूरी श्रद्धा के साथ की गईं। इस अवसर पर आकाश कुशवाहा, शीलेश, गोपाल सिंह, रंजीत सिसोदिया, मोनू, अंशुल राघव, अतुल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा श्याम की कृपा से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed