फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A group of 30 devotees came to Tirthanagari from Nepal

Agra News: नेपाल से तीर्थनगरी आया 30 श्रद्धालुओं का दल

Sun, 10 Mar 2024 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
A group of 30 devotees came to Tirthanagari from Nepal
सोरोंजी (कासगंज)। नेपाल के धनगढ़ी से 30 श्रद्धालुओं का दल अपने पूर्वजों की श्राद्ध पूजा करने के लिए शुक्रवार को तीर्थनगरी पहुंचा। भारत भ्रमण के लिए श्रद्धालुओं ने अपनी तीर्थयात्रा सर्वप्रथम शूकरक्षेत्र तीर्थ में हरि की पौड़ी किनारे अपने पूर्वजों की श्राद्ध पूजा व हरि की पौड़ी गंगा स्नान करके की।तीर्थपुरोहित व गंगा गुरु अनुराग स्थापक ने विधि विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी की परिक्रमा कर क्षेत्राधीश वराह मंदिर व अन्य मंदिरों में दर्शन किए। धनगढ़ी से आए श्रद्धालु कमल सिंह, सुंदर सिंह बिष्ट, भागीरथ बिष्ट, संघराम धामी, गोपी अवस्थी ने बताया कि नेपाल नरेश ने तीर्थनगरी में वराह मंदिर का निर्माण कराया था। तीर्थनगरी में धार्मिक अनुष्ठान कर इस मंदिर में दर्शन अवश्य करते हैं इसके बाद ही अन्य तीर्थों में भ्रमण करने जाते हैं। नेपाल के श्रद्धालुओं में कार्तिक मास की नरक चतुर्दशी पर हरि की पौड़ी में स्नान करने की विशेष पौराणिक मान्यता है जिसके चलते हर वर्ष दीपावली से एक दिन पहले बड़ी संख्या में नेपाल के श्रद्धालु तीर्थनगरी में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed