फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A grand 'Ram Barat' (procession of Lord Ram) was taken out in the town; the area resounded with chants of 'Jai Shri Ram'.

Agra News: कस्बे में निकाली भव्य राम बरात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Sat, 17 Oct 2026 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
A grand 'Ram Barat' (procession of Lord Ram) was taken out in the town; the area resounded with chants of 'Jai Shri Ram'.
बाह: बाह में निकाली गई राम बरात
बाह। प्राचीन रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बृहस्पतिवार रात भव्य राम बरात का आयोजन हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी प्रमोद सैतिया ने फीता काटकर किया। इसके बाद सजे-धजे घोड़ों, बैंड-बाजे और शहनाई की मधुर धुन के बीच बरात निकाली गई।
विज्ञापन

बरात में लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न संग प्रभु श्रीराम दूल्हा बनकर निकले, वहीं महाराजा दशरथ रथ पर सवार होकर चले। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज से शुरू हुई बरात कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। बरात की अगवानी दाऊ जी मंदिर में सजी जनकपुरी में राजा जनक के स्वरूप ने की, जहाँ राम-सीता विवाह के मंचन ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, अंशुमान सैतिया, अन्नू पांडेय, मनोज तिवारी, उत्तम दुबे, शिब्बू पंडित, राहुल बौहरे, मोनू भारद्वाज, रमेश शर्मा, निशु गर्ग, हर्षित गर्ग, सोहित गर्ग, गोपाल गुप्ता, अनुज गुप्ता, आशु गर्ग, देवेंद्र कटारा, राकेश सविता, शानू तिवारी, गोपेश शर्मा, नीतेश शर्मा और अभिषेक भटेले सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed