फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A grand procession was taken out from the cotton market

Agra News: सूत की मंडी से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Tue, 23 Jan 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out from the cotton market
कासगंज। शहर की सूत की मंडी में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरी सजधज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा नगर में आकर्षण का केंद्र रही। क्योंकि इसमें भगवान श्रीराम के रूप को श्यामवर्ण में सजाया गया। श्रीराम के स्वरूप के साथ माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमानजी स्वरूप रथ में सवार थे। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ।पूजा अर्चना के साथ भक्ति सेवाभाव परिवार के द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा ने सूत की मंडी चौक से प्रारंभ होगा बिलराम गेट बाजार, गली बौहरान, गली मीना मार्केट, सोरों गेट बाजार, बारहद्वारी हनुमान मंदिर से गली पचौरियान में भ्रमण किया और सूत की मंडी पर जाकर समापन हुआ। शोभायात्रा में जगह जगह श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के स्वरूपों की आरती उतारी। पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में तमाम कलाकारों के ग्रुप भी चल रहे थे। जो अपनी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे। शोभायात्रा के समापन के उपरांत महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात भंडारा आयोजित हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रामभोज प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed