{"_id":"6a160e13ca5dfa57830cff08","slug":"a-grand-hockey-event-was-held-under-floodlights-with-the-fusion-league-kicking-off-with-thrilling-matches-agra-news-c-365-1-sagr1044-108085-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दूधिया रोशनी में सजा हॉकी का महाकुंभ, रोमांचक मुकाबलों से हुआ फ्यूजन लीग का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दूधिया रोशनी में सजा हॉकी का महाकुंभ, रोमांचक मुकाबलों से हुआ फ्यूजन लीग का आगाज
विज्ञापन
मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग
आगरा। शहर के हॉकी प्रेमियों को लंबे समय बाद ऐसा मौका देखने को मिला, जब एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का एस्ट्रोटर्फ दूधिया रोशनी में चमका और खिलाड़ियों की स्टिक से निकले हर मूव पर दर्शकों ने तालियां बजाईं। प्रथम आगरा मास्टर हॉकी फ्यूजन प्रीमियर लीग का सोमवार रात रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में जहां डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर ने एकतरफा जीत दर्ज की, वहीं दूसरे मैच में अंतिम 30 सेकेंड के रोमांच के बाद प्रेम मोटर्स ने फतह हासिल की।
मुख्य अतिथि मनोज जादौन, सजल बंसल, डॉ. नकुल गौतम, बलदेव भटनागर और शैलेश बंसल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चमचमाती ट्रॉफी के अनावरण के साथ ही आगरा में हॉकी के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य शहर में हॉकी संस्कृति को दोबारा मजबूत करना और पुराने खिलाड़ियों के अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
पहला मुकाबला पूल-ए में डॉ. गौतम जर्मन होम्यो मेडी सेंटर और बंसल एस टैग के बीच खेला गया। शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों ओर से तेज आक्रमण हुए लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर में जर्मन होम्यो मेडी सेंटर ने अपना आक्रामक रूप दिखाया। दिनेश शर्मा ने पेनल्टी कॉर्नर को शानदार तरीके से गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद अनुज सिंह ने लगातार दो गोल दागकर विपक्षी टीम की उम्मीदों को झटका दिया। मोहित सिंह और डॉ. जयशंकर यादव ने भी एक-एक गोल कर टीम को 5-1 की मजबूत जीत दिलाई। बंसल एस टैग की ओर से सकलैन ने एकमात्र गोल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए दिनेश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में पूल-बी की टीमों प्रेम मोटर्स और शारदा शार्क के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला। मैच का हर मिनट रोमांच से भरपूर रहा। दोनों टीमों ने लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए स्कोर 2-2 से बराबर रखा।
जब मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था, तभी खेल समाप्त होने से मात्र 30 सेकेंड पहले प्रेम मोटर्स के स्टार खिलाड़ी मनोज योगी ने अपनी रफ्तार और बेहतरीन स्टिक वर्क से विपक्षी डिफेंस को भेद दिया। उन्होंने शानदार फील्ड गोल दागकर प्रेम मोटर्स को 3-2 की यादगार जीत दिला दी। गोल होते ही स्टेडियम तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मनोज योगी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के दौरान स्टेडियम में नरेंद्र यादव, विवेक उपाध्याय, रामलाल यादव, धर्मेंद्र बघेल, बंटी यादव, वंदना दीक्षित, संदीप सोलंकी, अमित दीक्षित, शकील खान, धीरज मदान, गोपाल भगत, दिलीप शर्मा और शाहिद अंसारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
999999999999
अनुराग सिंह का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान आगरा की हॉकी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले अनुराग सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। आयोजन सचिव राजीव सोई और अमिताभ गौतम ने उन्हें स्मृति चिह्न और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।