फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A fraudster was passing off a fake ring as a real one, but the jewellers caught him.

Agra News: नकली अंगूठी रख असली पार कर रहा था शातिर, ज्वेलर्स ने दबोचा

Sun, 26 Apr 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
A fraudster was passing off a fake ring as a real one, but the jewellers caught him.
दुकानदार ने सोने की अंगूठी बदलते टप्पेवाज को पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को किया सुपुर्द - फोटो : संवाद
पिनाहट। कस्बे के व्यस्त सदर बाजार में शनिवार शाम एक शातिर टप्पेबाज की चालाकी उसी पर भारी पड़ गई। रामलीला रोड चौराहे पर स्थित एक ज्वेलरी दुकान से सोने की अंगूठी बदलते हुए दुकानदार ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। भीड़ द्वारा जमकर धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सदर बाजार स्थित रघुवर दयाल, अनिल कुमार ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार शाम संचालक मनु वर्मा बैठे थे। एक युवक अंगूठी खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा। दुकानदार ने जब उसे सोने की अंगूठियां दिखाईं, तो युवक ने नजर चुराकर असली अंगूठी की जगह अपनी जेब से निकाली नकली अंगूठी रख दी और असली अंगूठी पार कर दी। युवक की गतिविधियों पर दुकानदार को शक हो गया। ट्रे में रखी अंगूठी की जांच करने पर वह नकली निकली। पकड़े जाने पर आरोपी युवक दुकानदार से उलझने लगा। झगड़े पर उतारू हो गया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग पहुंच गए। उग्र भीड़ ने टप्पेबाज की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed