{"_id":"6730a69c69db7b431e019001","slug":"a-fraudster-took-away-jewelery-worth-lakhs-from-a-woman-and-gave-her-pebbles-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126937-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: टप्पेबाज महिला से ठग ले गए लाखों के जेवर, थमाए कंकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: टप्पेबाज महिला से ठग ले गए लाखों के जेवर, थमाए कंकड़
Sun, 10 Nov 2024 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
टप्पेबाज महिला से ठग ले गए लाखों के जेवर, थमाए कंकड़
पीड़िता बोली, पता नहीं कैसे ठगों की वह सभी बातें मानती चली गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मोहल्ला पुरोहिताना की रहने वाली एक महिला शनिवार की दोपहर टप्पेबाजी का शिकार हो गई। मदार दरवाजे पर मिले दो ठगों ने बातों में फंसाकर सारे जेवर एक कागज में रखवा लिए। कुछ देर बाद महिला को सारे जेवर कागज में ही लौटा दिए। ठगों के जाने के बाद महिला ने जब कागज खोला तो उसमें कंकड़ निकले। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी ओमवती ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह दवा लेकर घर वापस लौट रही थीं। तभी मदार दरवाजे पर उन्हें एक युवक मिला। उन्हें रोक कर वह बातचीत करने लगा। इस बीच उसका एक और साथी आ गया और बातचीत करने लगा। उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था। दोनों युवकों ने उनकी सोने की चेन और कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद दोनों युवक साथ घर तक आए। युवकों के कहने पर वह घर में गई और एक अंगूठी, पैंडल, झुमकी, बैंदा लाकर उन्हें दे दिया। उक्त लोगों ने सारे जेवर एक कागज में बंद किए और कुछ देर बाद उन्हें वापस कर दिए। ठगों के जाने के बाद जब कागज खोल कर देखा तो उसमें कंकड़ भरे हुए थे। महिला का कहना है कि पता नहीं कैसे वह ठगों की सारी बातें मानती हुई चली गईं। करीब 2 लाख रुपये के जेवर ठग ले गए हैं। पीड़िता ने रविवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। टप्पेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।