फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A flagpole will be constructed in Paliwal Park, where the tricolor will fly at a height of 100 feet.

Agra News: पालीवाल पार्क में ध्वज स्तंभ का निर्माण, 100 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा तिरंगा

Thu, 29 Jan 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 29 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
A flagpole will be constructed in Paliwal Park, where the tricolor will fly at a height of 100 feet.
आगरा। पालीवाल पार्क और जॉन्स लाइब्रेरी में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों का बुधवार को नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क में हरियाली, पाथवे, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बताया कि नगर निगम ने शहर के प्रमुख ऐतिहासिक और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पुनरुद्धार की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत पालीवाल पार्क में 100 फीट ऊंचे ध्वज स्तंभ के निर्माण की योजना बनाई गई है। उस पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जॉन्स लाइब्रेरी के पास स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, क्षेत्रीय अवर अभियंता हरी ओम भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed