फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A fire broke out in a laborer's house, all the belongings burnt

Agra News: मजदूर के घर में लगी आग, जला सारा सामान

Mon, 29 Jul 2024 04:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a laborer's house, all the belongings burnt
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नवाबगंज नगरिया गांव में रविवार की दोपहर एक व्यक्ति के मकान में अचानक आग लग गई। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति के घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से जबतक आग पर काबू पाया गया, अंदर रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

नवाबंगज नगरिया गांव निवासी जयसिंह के घर में रविवार की दोपहर कोई मौजूद नहीं था। इसीबीच मकान में अचानक से आग लग गई। ग्रामीणों ने जय सिंह के मकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं, इस पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास किए आग फैलकर पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। ग्रामीणों ने हैंडपंप और पंपसेट चलाकर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पीड़ित जय सिंह ने बताया कि इस घटना में उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह और उसका परिवार भट्ठे पर मजदूरी करता है। परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है। इस घटना में उसका सबकुछ जलकर राख हो गया। उसने आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed